June 27, 2026

रामनवमी को लेकर नगर क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा ।

Read Time:2 Minute, 18 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

रामनवमी पर्व के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होता हुआ गंतव्य स्थान पर समाप्त हुआ। नगर के भिन्न भिन्न अखाड़े से निकली शोभा यात्रा के दौरान जय श्री राम के नारे तथा डीजे साउंड में विभिन्न भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता, राम भक्तों एवं नगरवासियों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। वहीं स्थानीय प्रशासन के एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ शोभा यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुटे रहे। शोभा यात्रा मनिहारी के शिव मंदिर के समीप बजरंगबली मंदिर से निकाली गई जो बाजार,हाई स्कूल पाडा़, स्टेशन रोड, अम्बेडकर चौक होते हुए गंगा तट पर समाप्त हुआ। प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा डंडखोरा में शोभा यात्रा निकाली गई। थाना अध्यक्ष रामविलास सिंह , एसआई विपिन कुमार, अंजनी कुमार, उमेश चंद्र पांडेय, बिमलेश कुमार, प्रशिक्षु एसआई पुजा कुमारी, सुशमा वर्मा, निशा रानी, डोली कुमारी, सोनाली कुमारी, रविंद्र कुमार, वृजमोहन साह, सहित पुलिस व महिला बल एवं चौकीदार जुलूस व चौक चौराहों पर मुस्तैद रहें।

Previous post बारसोई मैं रामनवमी के दिन उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन का हुआ शुभारंभ
Next post रामनवमी को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाला गया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial