रामनवमी को लेकर नगर क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
रामनवमी पर्व के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होता हुआ गंतव्य स्थान पर समाप्त हुआ। नगर के भिन्न भिन्न अखाड़े से निकली शोभा यात्रा के दौरान जय श्री राम के नारे तथा डीजे साउंड में विभिन्न भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता, राम भक्तों एवं नगरवासियों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। वहीं स्थानीय प्रशासन के एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ शोभा यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुटे रहे। शोभा यात्रा मनिहारी के शिव मंदिर के समीप बजरंगबली मंदिर से निकाली गई जो बाजार,हाई स्कूल पाडा़, स्टेशन रोड, अम्बेडकर चौक होते हुए गंगा तट पर समाप्त हुआ। प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा डंडखोरा में शोभा यात्रा निकाली गई। थाना अध्यक्ष रामविलास सिंह , एसआई विपिन कुमार, अंजनी कुमार, उमेश चंद्र पांडेय, बिमलेश कुमार, प्रशिक्षु एसआई पुजा कुमारी, सुशमा वर्मा, निशा रानी, डोली कुमारी, सोनाली कुमारी, रविंद्र कुमार, वृजमोहन साह, सहित पुलिस व महिला बल एवं चौकीदार जुलूस व चौक चौराहों पर मुस्तैद रहें।
More Stories
कोसवन धार में मिला व्यवसायी का शव, हत्या की आशंका, फोरेंसिक जांच में जुटी पुलिस
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र के दिलारपुर पंचायत अंतर्गत कोसवन धार में शनिवार की सुबह 30 वर्षीय युवक...
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश
कटिहार (रतन कुमार ओझा) जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की...
फलका में 51.30 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ चुनावडीएम, एसपी समेत वरीय अधिकारियों ने मतदान केंद्र पहुंचकर लिया व्यवस्था का जायजा
मो0 काजु (फलका) बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर शुक्रवार को फलका प्रखंड मुख्यालय...
डीएम-एसपी ने गंगा तट पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कृत्रिम तालाब में विसर्जन की अपील
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार मनिहारी गंगा तट पहुंचे और दुर्गा...
देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत...
भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र की केवाला पंचायत अंतर्गत भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या का मामला...
