June 27, 2026

रामनवमी को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाला गया।

Read Time:2 Minute, 10 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

रामनवमी पर्व के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई ।जो प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होता हुआ गंतव्य स्थान पर समाप्त हुआ। शोभा यात्रा के दौरान जय श्री राम एवं के नारे तथा डीजे साउंड में विभिन्न भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता राम भक्तों एवं ग्रामीणों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। तो वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ शोभा यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने बनाए रखने के लिए जुटे रहे। द्वाशय, सौरिया, रायपुर, टिकेलि में भी शोभायात्रा निकाली गई ।शोभा यात्रा डंडखोरा रेलवे मैदान के समीप बजरंगबली मंदिर से निकाली गई जो डंडखोरा,  संगत टोला, थाना चौक मेलवासा होते हुए बलूवा टोला में समाप्त हुआ। प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा डंडखोरा में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा रेलवे मैदान के बजरंगबली मंदिर से संगतटोला थाना चौक होते हुए बलुआ टोला मे समाप्त हुआ। थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव , एएसआई शशी कुमार सिंह, मनंजय झा, मिथिलेश कुमार, सूरज विश्वास, कमल विश्वास, संजय गुप्ता ,जीवच कुमार, प्रकाश झा ,अमर विश्वास, सहित पुलिस बल एवं चौकीदार मौजूद । 

Previous post रामनवमी को लेकर नगर क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा ।
Next post रामनवमी के अवसर पर हुई पूजा-अर्चना ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial