June 28, 2026

रामनवमी के अवसर पर हुई पूजा-अर्चना ।

Read Time:1 Minute, 45 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड अंतर्गत विभिन्न जगहों पर गुरुवार को श्रद्धापूर्वक रामनवमी पर्व मनाया गया। भगवान राम के जन्म दिवस पर श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न मंदिरों में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई। भगवान राम के जन्म दिवस पर विभिन्न हनुमान मंदिरों, घरों में हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर हरे बांस में महावीरी पताका फहराया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा गंगा स्नान कर विभिन्न मंदिरों- घरों और पूजा स्थान की साफ-सफाई कर उसे आकर्षक ढंग से सजाया गया। इसके बाद पूजा-अर्चना कर महावीरी पताका लहराया गया। पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। विभिन्न घरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी महावीरी पताका फहराया गया। प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर सुख शांति समृद्धि की कामना किया गया। उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में खुशहाली व उन्नति हो कामना किया गया। भाईचारे के बीच पूजा अर्चना कर प्रसाद बाट एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। महा रामनवमी पर्व के अवसर पर विभिन्न जगहों पर भक्तिपूर्ण माहौल रहा।

Previous post रामनवमी को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाला गया।
Next post देवी आराधना की परंपरा आज भी कायम है ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial