देवी आराधना की परंपरा आज भी कायम है ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
चैती नवरात्र अष्टमी तिथि को मुख्यतः भोजपुरी भाषी महिलाओं द्वारा उपवास रखकर संध्या में कलश स्थापन कर नवरात्रि जागरण के साथ पूरी रात देवी की पूजा अर्चना एवं आराधना पूरे विधि विधान से करने की सदियों पुरानी परंपरा है। यह परंपरा आज भी कायम है।जिले सहित मनिहारी अनुमंडल में भी भोजपुरी भाषा भाषियों का एक बड़ा समूह निवास करता है जिसने अपनी इस परंपरा को छोड़ा नहीं है। अष्टमी तिथि की संध्या में पुरुष महिलाएं गंगा से कलश में गंगा जल भर कर लाती है और देवी स्वरूप स्थापना कर मंगल आरती और गीतों के साथ रात भर आराधना में रत रहती है। मनिहारी में भारी संख्या में इस व्रत का पालन करते हुए महिलाएं दिखी और भक्ति व श्रद्धा के साथ आराधना में लीन रही। देवी को दालपुरी और रसिया का प्रसाद भोग चढ़ाया जाता है और दूसरे दिन नवमी तिथि को इसे लोग ग्रहण करते हैं।
More Stories
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के एक वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय को मिली राष्ट्रीय पहचान, सम्मान समारोह में हुई सराहना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यभार संभालने का एक वर्ष पूरा होने...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
चार वर्षों की सफल सेवा के बाद जीविका BPM ब्रजेश कुमार को भावभीनी विदाई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जीविका मनिहारी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) श्री ब्रजेश कुमार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड...
