फोरलेन सड़क निर्माण की मांग को लेकर मंत्री से मिले कटिहार सांसद ।
कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी संसद भवन में कटिहार जिला के राष्ट्रीय राजमार्ग-81 से प्राणपुर प्रखंड के बस्तौल से रोहिया-खपरा, आजमनगर,बारसोई होते हुए विभोर ,वाहीन मकरा से बंगाल तक के लिए नए फोरलेन सड़क के निर्माण की माँग को लेकर पुनः भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री नितिन गडकरी जी से मिलकर अपना माँग-पत्र सौंपा।सांसद ने उपरोक्त सड़क निर्माण के माँग को मंत्री के सामने रखकर अवगत कराया कि इस फोरलेन सड़क का निर्माण होने से मेरा जिला जो एक आकांक्षी जिला है के विकास में तेजी आएगी और यहाँ नए रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे जो कि मेरे जिले का सर्वांगीण विकास में सहायक होगा।मंत्री से मिलने के बाद संसद में बताया कि उपरोक्त माँग के प्रति मंत्री जी संवेदनशील है मंत्री जी ने कहा कि फोरलेन सड़क निर्माण की दिशा में सकारात्मक कार्यवाही की जा रही है।बताते चलें कि उपरोक्त फोरलेन सड़क के निर्माण की माँग को कटिहार सांसद द्वारा बीते 8 फरवरी 2022 को लोकसभा के सदन में भी रखा गया है।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
