पीयर एजुकेटर एवं आशा कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण ।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत पीयर एजुकेटर एवं आशा कार्यकर्ताओं का छह दिवसीय गैर आवासीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा में किया गया ।प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीयर एजुकेटर 69 एव 35 आशा कार्यकर्ता ने प्रशिक्षण में भाग लिया। ग्रामीण क्षेत्र में किशोरियों एवं किशोर में होने वाले स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण बीमारी एवं शारीरिक परिवर्तन तथा युवती किशोरियों को होने वाली मासिक धर्म एवं मासिक धर्म के समय बरतने वाले सावधान यौन, प्रजनन , पोषण, साफ सफाई तथा पौष्टिक आहार सहित आवश्यक पोषक तत्व युक्त आहार से संबंधित जानकारी युवक-युवतियों को देने आदि से जुड़ी प्रशिक्षण दिया गया ।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात पीयर एजुकेटर एवं आशा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर स्वास्थ्य जुड़ी समस्याओं का समाधान करेंगे तथा आवश्यक पोषक तत्व, पौष्टिक आहार स्वास्थ के प्रति जागरूकता के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। इस मौके पर सोनी कुमारी, अंजली कुमारी ,सुमन कुमार संता देवी सहित एएनएम तथा आशा कार्यकर्ता मौजूद थे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
