भीम चौपाल के आयोजन को लेकर तैयारी जोरों पर ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेदकर के विचारों, समतामूलक समाज निर्माण में उनके योगदान को जनजन तक पहुचाने को लेकर जनता दल यूनाइटेड के शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश के आलोक मे मनिहारी मे भी आठ अप्रैल को भीम चौपाल का आयोजन किया गया है।अनुमंडल स्तरीय इस कार्यक्रम मे जिले के तीनों अनुमंडल क्षेत्र यथा बारसोई, सदर अनुमंडल कटिहार, सहित मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए भीम चौपाल का आयोजन किया जाना है।इसी क्रम मे राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष शंभू कुमार सूमन ने मनिहारी ब० प्र०शु०प्र० उच्च विध्यालय के परिसर व प्रसाल भवन का प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जायजा लिया।बड़ी संख्या मे उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा की।श्री सूमन ने पार्टी कार्यकर्ताओं व दल के सिद्धांतों, आदर्शों के प्रति निष्ठावान समर्थकों से इस कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे भाग लेने का आह्वान किया।जानकारी दी कि इस कार्यक्रमों के माध्यम से महामानव डॉ० भीम राव अम्बेदकर के समता मूलक समाज निर्माण मे उनके योगदान ,दलित, शोशित, बंचित समाज के उत्थान मे उनकी संघर्ष गाथा को जनजन तक पहुंचाना है।कहा कि सूबे के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार भी समाज के सभी तबके के समान विकास के लिए सबका साथ ,सब का न्याय के साथ विकास को लेकर सिद्धांत के साथ समता मूलक समाज निर्माण के बाबा साहब के सिद्धांतों ,आर्दशों का अनुशरण कर प्रदेश के लोगों की सेवा की है।इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार,नगर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ० रणधीर लाल, प्रखंड जद यू अध्यक्ष मंजय साह, राजाराम यादव, राजेन्द्र सिंह ऊर्फ गोला सिंह सहित कई कार्यकर्ता साथ थे।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
