November 14, 2026

मनरेगा योजना से बनने वाले पुल का हुआ शिलान्यास ।

Read Time:1 Minute, 22 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

दक्षिणी काटाकोश के मुस्लिम सिज टोला गांव मे जलकोलाधार पर बननेवाले पुल का शिलान्यास पंचायत के मुखिया शरीफुल ऊर्फ धोनी एवं ग्रामीण अरशद अली ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया।मुखिया श्री धोनी ने जानकारी दी कि चालीस लाख रुपये की लागत से बननेवाली इस पुल से आस पास के तीन गांव के तकरीबन पचीस हजार की आवादी लाभांवित होगी।पुल नहीं रहने से लोगों को धार नाव से पार करने की विवशता थी।श्रम सृजन की इस कार्यक्रम से गांम मे ही जोवकार्डधारी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।पुल की लम्बाई तकरीबन पचास फुट है।इस मौके पर पी आर एस उमेश कुमार, जे ई रणजीत कुमार, पीटीए प्रवीण कुमार, शेख शैदूर्र, मो ईकबाल हुसैन, मकसूद आलम,समसुल जोहा,मो शाबीर, ईंतजार खान, मोनु व्यास सहित अनेक ग्रामीण इस मौके पर उपस्थित थे।

Previous post भीम चौपाल के आयोजन को लेकर तैयारी जोरों पर ।
Next post बिजली के जर्जर तार को बदलने के लिए मुख्य पार्षद ने लिखा पत्र ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial