November 14, 2026

संकीर्तन को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा ।

Read Time:1 Minute, 15 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत स्थित पोखरिया गांव में यज्ञ स्थल में संकीर्तन को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा। जिसमें 105 कलशों की शोभा यात्रा कुमारी कन्याओं के द्वारा निकाली। कलश शोभा यात्रा का शुभारंभ भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजु मंडल, समाजसेवी प्रशांत कुमार झा, सरपंच अनिल मंडल व ग्रामवासियों के संयुक्त रूप से किया कलश शोभायात्रा पोखरिया यज्ञ स्थल से चल कर कालीगंज पोखर में जल भरकर दहियारगंज गाजिया कामद होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंचकर समापन हुई। कलश शोभा यात्रा में गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष व श्रद्धालु शामिल थे। बताया गया कि हर साल की तरह इस साल भी अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। इस दौरान गांव की सुख शांति समृद्धि की कामना की गई।

Previous post अलविदा जुमे की नमाज में अकीदतमंदों ने मांगी अमन-चैन की दुआ ।
Next post हीटवेव को लेकर अस्पताल में लू आइसोलेशन वार्ड बनाया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial