अलविदा जुमे की नमाज में अकीदतमंदों ने मांगी अमन-चैन की दुआ ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के सभी मस्जिदों में अलविदा जुमा होने से शुक्रवार को काफी चहल-पहल रही। यूं तो रमजान के पाक महीने में लम्हा-लम्हा खास है लेकिन रमजान के आखिरी जुमा को बेहद खास माना जाता है। नपं में स्थित मस्जिदों में जुमे का खुतबा पढ़ा रहे मौलाना मो आफताब आलम ने पूरी तकरीर अलविदा माहे रमजान पर रखा। उन्होंने बताया कि जब रमजान माह की विदाई की घड़ी आती है तो आसमान से फरिश्ते भी रोते हैं ओर इस पाक और बरकत के महीने में हर वक्त खुदा की रहमत बरसती हैं। मझला टोला ढेरुआ जामा मस्जिद सहित आसपास के इलाकों में जुमे की नमाज अदा करने के दौरान काफी भीड़ बार रही। नमाज के समापन से पहले नमाज अदा करने वाले रोजेदारों ने आपसी भाईचारे एवं अमन चैन की दुआ मांगी। कहा कि रोजे की अहमियत इसलिए अधिक है कि इसमें गरीब और अमीर एक समान एक बराबर है और सब के लिए अल्लाह ने एक ही रास्ता बनाया है। अमीर मुस्लिम रोजा रखकर धूप की शिद्दत को जान सके और किसी गरीब की अहमियत को पहचान सके इसलिए अल्लाह ताला ने रोजा रखना सबके लिए जरूरी बनाया है। अलविदा का मतलब होता है किसी चीज के रुखसत होने का यानी रमजान महीना जिसमे जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते है और जहन्नुम के दरवाजे बंद कर दिए जाते है लोग इस महीने में सिर्फ नेकियां कमाने में लगे रहते है अपने रब को मनाने के लिए रोजे रखते हैं नमाज पढ़ते हैं तरावी पढ़ते हैं इस तरह से पूरे महीने अपने रब की इबादत करते हैं अब यह महीना हमसे रुखसत हो रहा है। इसलिए इस मौके पर जुमे में अल्लाह से खास दुआ की जाती है कि आने वाला रमजान हम सब को नसीब हो। रमजान के महीने में आखिरी जुमा (शुक्रवार) को ही अलविदा जुमा कहा जाता है। इस दरमियान रोजेदार जिला परिषद शाहिद अख्तर, समिति सदस्य मो अजीमुद्दीन, पूर्व मुखिया उस्मान गनी, मुखिया रुस्तम अली, पूर्व वार्ड सदस्य अब्दुल वाहिद, पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद मखदूम, पूर्व सरपंच मो इदरीश, समाज सेवी नूर आलम, मो मोहसीन, मो नईम, मो हसनैन आदि दर्जनों रोजेदारों ने जुमा की नमाज अता किया।
