हीटवेव को लेकर अस्पताल में लू आइसोलेशन वार्ड बनाया
अशोक यादव (डडंखोरा )
डंडखोरा में भीषण गर्मी एवं लू का प्रकोप क्षेत्र में देखा जा रहा है। लोगों को लू लगने पर उसका समुचित इलाज हो इसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा में हीट वेव को लेकर लू आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है । अगर लू लगने पर लोग पहुंचते हैं तो उसका तत्काल समुचित इलाज हो सके इसको लेकर पर्याप्त दवाई एवं अन्य सामग्री के साथ डॉक्टर एवं एएनएम को प्रतिनियुक्त किया गया है। इन दिनों प्रचंड गर्मी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। तेज गर्मी के कारण लोग कई तरह की बीमारी का शिकार हो रहे हैं अस्पतालों में मरीजों की भीड़ दिखाई दे रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र को अलर्ट कर रखा है । जिसके कारण अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को लू से जान बचाई जा सके। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि लू आइसोलेशन वार्ड 8 बैड का बनाया गया है। साथ ही गर्मी के मौसम में अन्य तरह की बीमारी ही होती है इसको लेकर भी स्वास्थ्य केंद्र में एक अलग से वार्ड की तैयार किया गया है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
