July 20, 2026

नगर पैक्स अध्यक्ष के चुनाव में संतोष चौधरी ने मारी बाजी।

Read Time:1 Minute, 6 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी नगर पचायत क्षेत्र पैक्स चुनाव के मतगणना का काम देर रात पुरा हो गया ।पैक्स अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों के बीच कांटे की मुकाबले में संतोष कुमार चौधरी ने पचास से भी अधिक मतों से जीत हासिल की।। बीडीओ सह निर्वची पदाधिकारी रणधीर कुमार ने मतगणना पूर्ण होने पर जानकारी दी कि विजयी रहे प्रत्याशी संतोष कुमार चौधरी को 247मत, काजल कुमार मित्रा को 196मत एवं तीसरे प्रत्याशी प्रदीप कुमार यादव को 188 मत मिले।उन्होंने विजयी प्रत्याशी संतोष कुमार को प्रमाण पत्र सौपा।विजयी रहे पैक्स अध्यक्ष के समर्थकों ने जीत की खुशी मे अबीर गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

Previous post हीटवेव को लेकर अस्पताल में लू आइसोलेशन वार्ड बनाया
Next post कुलसचिव से मिलकर BOSSE सिक्किम से पास छात्रों का नामांकन के लिए सौंपा मांग पत्र ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial