June 19, 2026

माघी पूर्णिमा पर 48 घंटे का हरि नाम संकीर्तन संपन्न फोटो :हरि नाम संकीर्तन सामिल संकीर्तन मंडली

Read Time:2 Minute, 1 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला मुरादपुर पंचायत के स्टेट हाईवे 77 स्थित नवाबगंज पूरब टोला के महंत बाबा परिसर में माघी पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित 48 घंटे का हरि नाम संकीर्तन मंगलवार को विधिवत हवन पूजन के साथ संपन्न हो गया। 40 घंटे के इस धार्मिक आयोजन के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति और श्रद्धा से भक्तिमय बना हुआ है। हरि नाम संकीर्तन मंडली में बंगाल, कोशकीपुर, जरलाही , कुर्सेला और मिल्की के पांच मंडलियों ने भाग लिया। मंडलियों द्वारा लगातार 16 प्रहर तक किए गए हरि नाम संकीर्तन के गायन से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु भजन-कीर्तन में लीन नजर आए और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।आयोजनकर्ता मुरादपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेश कुमार मंडल एवं सरपंच प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी माघी पूर्णिमा के अवसर पर 48 घंटे का हरि नाम संकीर्तन आयोजित किया गया, जिसका समापन मंगलवार को हवन पूजन के साथ किया गया। वही उपरांत श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी के रूप में महाप्रसाद का वितरण किया गया।आयोजन को सफल बनाने में मुरादपुर पंचायत के समस्त ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन स्थल पर शांति व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया।

Previous post बिहार बजट पर कांग्रेस का हमला, गरीब-किसान की अनदेखी का आरोप: सुनील यादव
Next post 7 मिनट विलंब से पहुंचने पर परीक्षार्थी को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial