कटिहार रेल मंडल में यात्रियों को बड़ी सौगात:21 स्टेशनों पर 25 ट्रेनों का नया ठहराव प्रारंभ
यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करना पहली प्राथमिकता है: डीआरएम।
(डेस्क|कटिहार)
कटिहार रेल मंडल अंतर्गत यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा चौमुखी विकास कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में रेलवे बोर्ड के निर्देश एवं पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्यालय मालीगांव से प्राप्त स्वीकृति के आधार पर कटिहार रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का नया ठहराव प्रारंभ कर दिया गया है।इस संबंध में विशेष जानकारी देते हुए कटिहार रेल मंडल के डीआरएम किरेंद्र नरह ने बताया कि रेल मंडल अंतर्गत कुल 21 स्टेशनों पर 25 ट्रेनों का दो-दो मिनट का नियमित ठहराव शुरू किया गया है। इससे स्थानीय यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। वही नये ठहराव वाली प्रमुख ट्रेनों में बालू घाट–सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस, कामरूप एक्सप्रेस तथा चितपुर एक्सप्रेस सहित अन्य महत्वपूर्ण गाड़ियाँ शामिल हैं। डीआरएम श्री नरह ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा जिन स्टेशनों एवं हॉल्ट पर नया ठहराव शुरू किया गया है।वहां यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लंबित विकास कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।डीआरएम श्री नरह ने आम यात्रियों से अपील की कि यात्रा से पूर्व रेलवे के टोल-फ्री नंबर 139 के माध्यम से गाड़ी की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त कर अपनी सुखद यात्रा को सुनिश्चित करे। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता है। वही नए नियमित ठहराव शुरू होने से क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है तथा स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए रेल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
More Stories
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
