May 26, 2026

पीड़ित परिवार को दिलाया मुआवजा राशि का चैक।

Read Time:2 Minute, 5 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

बीते दिनों कोढ़ा प्रखंड के कोलासी पंचायत निवासी अंजली देवी की 3 वर्षीय पुत्र की बिजली के करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। जिसको लेकर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल काफी सक्रिय रूप से पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए काम किये और कटिहार से लेकर पटना तक बिजली विभाग के पदाधिकारी को तलब कर पीड़ित परिवार को 24 घंटा के अंदर 4 लाख का सरकारी मुआवजा राशि का चेक प्रदान करने उनके आवास पर खुद ही बिजली विभाग के पदाधिकारी को लेकर गए और पीड़ित परिवार को 4 लाख का राशि का चेक प्रदान किया। चेक प्रदान करने के बाद विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने बताया कि कोलासी निवासी अंजली देवी की 3 वर्षीय बच्चे की बिजली विभाग के लापरवाही के कारण करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के पदाधिकारी को काफी फटकार लगाई और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए अपनी ओर से दिन रात एक कर प्रयास किया और विभाग के लोगों से बात कर 24 घंटा के अंदर आज पीड़ित परिवार को 4 लाख का मुआवजा राशि का चेक प्रदान करने उनके आवास पर आया हूं।विधान परिषद अशोक अग्रवाल के साथ जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, भाजपा नेता चंद्रभूषण ठाकुर, बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारी गण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि गण एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Previous post नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन ।
Next post भाजपा सरकार लोगों की पीडा़ की परवाह नहीं — पुनम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial