May 26, 2026

नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन ।

Read Time:1 Minute, 29 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

लायंस क्लब ऑफ कटिहार द्वारा ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड के सहयोग से दीघरी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण मे निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। यह जानकारी क्लब के पीआरओ लायन प्रिया गुप्ता ने दी। क्लब के सचिव आलोक सिंहा ने कहा कि आज 110 लोगों की जांच की गयी जिसमे स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीण भी थे। जिसमे 14 चिन्हित रोगियों का ऑपरेशन सोमवार को नेत्र सर्जन डॉक्टर संतोष सिंह जी के द्वारा किया जायेगा। हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर पूर्व अध्यक्ष लायन पंकज पूर्वे ने बताया कि सभी का कटिहार सिरसा स्थित कटिहार लायंस हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट मे किया जायेगा। अस्पताल मे अबतक 200 से ज्यादा लोगों का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है। इस जांच शिविर मे ऑप्टेमिस्ट अंजनी कुमार ने सहयोग किया। कुंदन कुमार का सहयोग भी इस शिविर मे सराहनीय रहा।

Previous post आरपीएफ का सघन चेकिंग अभियान जारी दो शीर्ष अपराधियों की हुई गिरफ्तारी ।
Next post पीड़ित परिवार को दिलाया मुआवजा राशि का चैक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial