राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक बच्चे कोकिया गया इलाज के लिए रवाना
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत संचालित बाल हृदय योजना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। शुक्रवार को कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से नगर पंचायत अंतर्गत इंदिरा ग्राम निवासी एक मासूम बच्चे का चयन इस योजना के तहत किया गया।जानकारी के अनुसार, इंदिरा ग्राम के ललन कुमार मंडल का पुत्र रौनक कुमार, जिसकी उम्र मात्र 1 वर्ष 3 माह है, जन्म से हृदय रोग से ग्रसित है। डॉक्टरों की जांच में सामने आया कि उसके दिल में छेद है। योजना के तहत ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) भेजा जाता है। वहां प्रारंभिक जांच और कंफर्मेशन के बाद उन्हें मुफ्त में ऑपरेशन हेतु गुजरात, अहमदाबाद रेफर किया जाता है।इसी प्रक्रिया के तहत कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में एंबुलेंस द्वारा रौनक कुमार को जिला स्वास्थ्य समिति, कटिहार भेजा गया। वहां से आगे उसे IGIMS पटना रेफर किया जाएगा। जांच में पुष्टि होने के बाद गुजरात के अहमदाबाद में सरकार की ओर से पूरी तरह मुफ्त ऑपरेशन कर बच्चे को नया जीवन दिया जाएगा।इस अवसर पर पीएचसी कुर्सेला में स्वास्थ्यकर्मी और अधिकारियों की उपस्थिति रही। मौके पर प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह, एनमी सुनील कुमार शाह, आरबीएसके टीम के फार्मासिस्ट राजीव रंजन कुमार, विश्व सूत्री अध्यक्ष मिथुन कुमार चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे।स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि यह योजना गरीब और थकमजोर वर्ग के बच्चों के लिए वरदान है। ऐसे बच्चे, जिनके परिवार आर्थिक अभाव के कारण महंगे ऑपरेशन नहीं करवा सकते, उन्हें सरकार की इस पहल से नई जिंदगी मिल रही है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
