June 19, 2026

शब-ए-बारात पर मनिहारी में अकीदत का माहौल, क्रांति चौक कब्रिस्तान में पूर्वजों को किया याद

Read Time:1 Minute, 4 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

शब-ए-बारात के पावन अवसर पर मनिहारी में मंगलवार की रात अकीदत और इबादत का खास माहौल देखने को मिला। इस्लामी कैलेंडर के आठवें महीने शाबान की 14वीं की दरमियानी रात को मनाई जाने वाली शब-ए-बारात को क्षमा की रात के रूप में जाना जाता है। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरी रात नफिल नमाज़ अदा की, कुरान की तिलावत की और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगी।मनिहारी के क्रांति चौक स्थित कब्रिस्तान में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पूर्वजों की कब्रों पर फातिहा पढ़ी और मगफिरत की दुआ की। शांति और भाईचारे के माहौल में यह पवित्र रात श्रद्धा के साथ मनाई गई।

Previous post 7 मिनट विलंब से पहुंचने पर परीक्षार्थी को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई
Next post बिहार लेनिन शहीद जगदेव प्रसाद की 104 वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial