भूमि की पारिवारिक बटवारा को लेकर वंशावली शिविर का आयोजन किया गया।
अशोक कुमार (डडंखोरा)
डंडखोरा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा पारिवारिक बटवारा वंशावली को लेकर प्रखंड के भमरेली पंचायत भवन में शिविर आयोजित किया गया। अंचल पदाधिकारी सादी रऊफ ने बताया कि विभाग के दिशा निर्देश पर सप्ताह में न्यूनतम तीन दिन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में शिविर आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन सार्वजनिक जगह जैसे पंचायत भवन ,ग्राम कचहरी एवं सामुदायिक भवन इत्यादि हल्का मुख्यालय के चिन्हित स्थलों पर शिविर लगा कर उक्त कार्य किया जाना है। उन्होंने बताया कि वंशावली के साथ बटवारानामा के आधार पर प्राप्त दाखिल खारिज आवेदनों को पूर्व से निर्गत फिफो के प्रावधान से अलग करते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य शुरू किया गया है। शिविर में पूर्व से जमाबंदी में छुटे हुए खाता ,खेसरा, रकवा एवं लगान को अद्यतन करने हेतु पर्याप्त साक्षी के साथ परिमार्जन आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। राजस्व अधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि पंचायतों में शिविर मंगलवार, बुधवार एवं गुरुवार को शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है।सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित करते हुए कर्मचारियों को उक्त कार्यों को संपन्न कराने हेतु निर्देश दिए गए हैं। भूमि के क्रय विक्रय में आपसी झगड़े एवं धोखाधड़ी को समाप्त करने के लिए नवीन प्रावधान के तहत अब वही व्यक्ति जमीन विक्रय कर सकते हैं जिसके नाम से जमाबंदी होल्डिंग कायम है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि जिन परिवारों में अभी भी पूर्वजों के नाम भूमि के दस्तावेज संधारित है। ऐसे लोग आपसी बंटवारा कर अपने जमाबंदी होल्डिंग कायम नहीं कराए हैं । उनके सुविधाओं के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का जायजा लेने पहुंचे जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार पोद्दार थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार संहिता स्थानीय जनप्रतिनिधि ।
