September 16, 2026

अंतर्विभागीय कार्यों के निष्पादन को ले समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

Read Time:1 Minute, 4 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी प्रखंड सभागार में सरकार के निर्देश के आलोक में प्रखंड समन्वय समिति की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सचिव समन्वय समिति रणधीर कुमार ने की। बैठक में विभिन्न विभागों में विकास कार्यक्रमों के अद्यतन संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में अंतर्विभागीय कार्यों, योजनाओं में आ रही समस्याओं के समाधान व स-समय निष्पादन पर रुप रेखा तैयार हुई।इस अवसर पर डीसीएलआर अशोक कुमार, अंचल पदाधिकारी राजेश रंजन, सीडीपीओ संगीता मिंकी, विपणन पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी,बीओ, सहित दर्जनों विभागीय अधिकारी शामिल हुए।

Previous post नौशाद बने जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य।
Next post चोर को ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले, पांच मोबाइल और पांच हजार नगद किया बरामद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial