November 14, 2026

भगवान श्री परशुराम की जयंती तैयारी को लेकर हुई बैठक 10 मई को कटिहार शहर में उत्सव का माहौल होगा।

Read Time:2 Minute, 11 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

आगामी 10 मई को कटिहार शहर में उत्सव का माहौल होगा।जिसकी तैयारी को लेकर भगवान परशुराम के वंशजों ने खाका तैयार कर लिया है।शहर के यज्ञ शाला मैदान से भव्य और आकर्षक झांसी के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही भजन कीर्तन के अलावा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसकी तैयारी को लेकर भगवान श्री परशुराम वंशजों ने ऋषि भवन में हाय लेवल बैठक कर रणनीति बनाई।बैठक की अध्यक्षता नरोत्तम जोशी ने किया। आयोजन समिति के पदाधिकारी ने कहा कि शिवामंदिर चौक स्थित यज्ञशाला मैदान में जिले के भगवान परशुराम के वंशजों को इकट्ठा होकर विशाल और भव्य शोभा यात्रा निकाल जाएगी। जो पूरे शहर का भ्रमण करते हुए यज्ञशाला मंदिर प्रांगण में समाप्त होगी। आयोजकों ने कहा कि भगवान परशुराम को मानने वाले श्रद्धालु इस शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान श्री परशुराम जयंती समारोह की भव्यता का भागीदार बने। बैठक में नरोत्तम जोशी, ध्रुव चंद्र झा, दिनेश मोहन ठाकुर, राजेश रंजन मिश्रा,प्रवीण कुमार झा,पप्पू पाण्डेय,यद्दू झा,गुनेश पाठक,नरेश शर्मा,डा0 आशुतोष झा,डा0 आर के चौधरी,गुड्डू मिश्रा,रोशन झा,संदीप चौबे,बिहारी लाल शर्मा,प्रकाश शर्मा,भाष्कर झा,रिषि झा,महेंद्र झा,गौरव झा, सरोज कुमार, विजय शर्मा, संजय चौधरी, मनोज शर्मा, संदीप चौबे, विवेक पांडे, प्रकाश कुमार आदि ने भाग लिया।

Previous post मनिहारी पुलिस द्वारा 20 लीटर देशी शराब बरामद
Next post 88 अग्नि पीड़ित परिवारों को आपदा कोष से आरटीजीएस के माध्यम से मुआवजा राशि दी गई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial