September 17, 2026

पंचायत विकास सूचकांक विषय पर बैठक आयोजित कर दिया चर्चा।

Read Time:2 Minute, 11 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड सभागार में सोमवार को पंचायत राज मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में पंचायत विकास सूचकांक विषय पर चर्चा हेतु आहूत एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख दीपमाला सिंह एवं सभी पंचायत के मुखिया तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा ने की।बैठक में पंचायत विकास सूचकांक के अंतर्गत विभिन्न विभागों यथा कृषि,शिक्षा,स्वास्थ्य आपूर्ति,सांख्यिकी,कल्याण सहकारिता,श्रम,पीएचईडी,बाल विकास परियोजना,मनरेगा, जीविका आदि से किए जा रहे विकास कार्यों तथा कार्य संपादन से संबंधित डाटा उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। वही माननीय जनप्रतिनिधियों से संबंधित पंचायत में भविष्य मे कराये जाने वाले विभिन्न विभागों से जुड़े हुए कार्य को लेकर डाटा उपलब्ध कराने की अपील की गई ताकि ग्राम सभा के माध्यम से संबंधित कार्य को पूर्ण कराया जा सके। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्मुखी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर मुखिया अविनाश सिंह,अर्चना कुमारी,ललन राम,पंचायत समिति सदस्य अवधेश राम,संजय चौधरी एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि तथा कर्मी उपस्थित थे।

Previous post आठ वर्षीय किशोर को अज्ञात वाहन ने मारा ठोकर ।
Next post पीएम के आगमन को लेकर चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial