प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापक के साथ बैठक का हुआ आयोजन
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
आकांक्षी प्रखंड कुर्सेला में प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के अध्यक्षता में प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापक के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं के नामांकन, जो बच्चियां स्कूल से वंचित हैं और जो अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ कर घर पर रहती हैं ,उनको स्कूल से जोड़ने हेतु समृद्धि कार्यक्रम के अन्तर्गत उनको स्कूल से जोड़ने हेतु पंचायत स्तर पर मुखिया और वार्ड सदस्य के सहयोग से उनकी स्कूल वापसी की जाए और प्रधानाध्यापक उनकी सूची तैयार करे और अपने स्कूल में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन कर ,अपने पंचायत स्तर के प्रतिनिधि को जोड़ कर इस कार्य को सत प्रतिशत पूर्ण करें। इस बैठक में जिला प्रतिनिधि पीरामल फाउंडेशन एबीसी टीम के मनीष सिंह द्वारा प्री मेट्रिक के छात्राओं को सत प्रतिशत छात्रवृत्ति मिले और इस योजना पर विस्तृत रूप से जानकारी दी ओर जोड़ दिया गया कि सभी को सत प्रतिशत छात्रवृत्ति मिले। प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा ने बताया कि इस छात्रवृत्ति योजना और समृद्धि कार्यक्रम से सभी छात्राएं को लाभ मिल पाएगा और वैसी बच्चियां जो स्कूल छोड़ चुकी हैं उनकी वापसी सत प्रतिशत हो सकेगी तथा प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि वे अपने स्कूल में नामांकन और अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी को जरूर करें और अपने पंचायत स्तर के प्रतिनिधि को भी आमंत्रित करें। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि स्कूल पहले ही छात्राओं को छात्रवृत्ति में लगने वाले दस्तावेज के बारे में जानकारी दे ताकि फॉर्म भरते समय कोई परेशानी न हो और छात्रवृत्ति योजना के बारे में कक्षा में विस्तृत रूप से जानकारी दे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
