संविधान दिवस पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कटिहार (प्रवीण कुमार)
संविधान दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय,कटिहार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह ने की।सैकड़ों रेलकर्मियों की उपस्थिति में मंडल रेल प्रबंधक ने भारत के संविधान के प्रति निष्ठा, कर्तव्य-परायणता तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की शपथ दिलाई।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभी अनुभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा विभिन्न रेल यूनियनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने संविधान के आदर्शों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता को अपने कार्य तथा आचरण में बनाए रखने का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में वाणिज्य, कार्मिक, संचालन, विद्युत, यांत्रिक एवं अन्य विभागों के कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।संविधान दिवस का यह आयोजन न केवल कर्मचारियों को उनके मूल कर्तव्यों की याद दिलाता है बल्कि भारतीय लोकतंत्र की मजबूती में रेलवे परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करता है।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
