May 26, 2026

तीस लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Read Time:2 Minute, 9 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज पुलिस ने बलुआ पंचायत के भारीडीह गांव में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो शराब कारोबारी को तीस लीटर देशी चुलाय शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अनिस कुमार ने बताया कि विशेष छापेमारी अभियान चलाकर अजय कुमार पिता मझरु मिस्त्री साकिन भारीडीह थाना हसनगंज व किशनु राय पिता सोनाई राय साकिन सौरिया थाना डंडखोरा दोनों शराब तस्कर को भारीडीह गांव से तीस लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि देशी चलाई शराब बनाकर बेचने का कारोबार कर रहा था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें की छापेमारी दौरान तीस लीटर चुलाय शराब के साथ दोनों शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया पुलिस को देखते ही उक्त शराब तस्कर भागने लगा। जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेर कर पकड़ा लिया गया। गौरतलब हो कि पुलिस ने शराबबंदी अभियान तहत उक्त शराब तस्कर को तीस लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शराब तस्कर के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मौके पर थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्रों में शराबबंदी अभियान की सफलता को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है। इस अवसर पर पुलिस बल आदि मौजूद रहे।

Previous post भाजपा ने घर घर चलाया जनसंपर्क अभियान
Next post दूसरा चरण के सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम तहत समीक्षा बैठक आयोजित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial