June 25, 2026

25 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार ।

Read Time:52 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कदवा थाना पुलिस ने मंगलवार को दिन के दो बजे कदवा थाना क्षेत्र के कुजीबना से लगभग 25 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। इस मामले पर जानकारी देते हुए कदवा थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार तस्कर का नाम अमित कुमार महलदार है। जो कदवा थाना क्षेत्र के नया टोला परभेली का रहने वाला हैं। एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Previous post एसपीसीए का जागरूकता अभियान तेज।
Next post टेंपो के आगे का चक्का फटा टेम्पु हुआ दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial