November 12, 2026

नारायणपुर ब्रीज पर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Read Time:59 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पुलिस को गुप्त सूचना पर बड़ी सफलता मिली। सब इंस्पेक्टर राम बहादुर शर्मा ने पुलिस बलों के साथ नारायणपुर ब्रीज के पास घेराबंदी कर तस्कर विक्की यादव को गिरफ्तार किया। जुराबगंज नया टोला, कोढ़ा, कटिहार निवासी विक्की के पास से विभिन्न ब्रांडों के 14 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कांड संख्या 15/25 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर आर पी महतो, उमेश राम मौजूद थे।

Previous post पिकअप ने बाइक सवार को मारी ठोकर गंभीर हालत में रेफर ।
Next post स्वामी विवेकानंद जयंती पर राढी बांधव सेवा संघ का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial