तेज रफ्तार ट्रक ने हाईवा को मारी टक्कर, चालक-उप चालक बाल-बाल बचे
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 सड़क पर ढाबा सुतारा पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने पीछे से हाईवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस घटना में ट्रक चालक और उप-चालक बाल-बाल बच गए।मिली जानकारी के अनुसार हाईवा अचानक सड़क पर ब्रेक ले लिया, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने नियंत्रण खोते हुए हाईवा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवा चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया, जबकि ट्रक चालक व उप-चालक भी ट्रक छोड़कर वहां से निकल गए।दुर्घटना के बाद ट्रक बीच सड़क पर खड़ा रह जाने के कारण देर शाम तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे आने-जाने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
More Stories
पूर्व उप सरपंच नारायण यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
(डेस्क |हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत अंतर्गत फारही गांव निवासी पूर्व उप सरपंच नारायण यादव करीब 85 वर्ष...
बारसोई में सांसद तारिक अनवर को जनता ने घेरा, बिजली-कटाव समेत विकास के मुद्दों पर मांगा जवाब
मो0 सनाउल्लाह( बारसोई) बारसोई प्रखंड में रविवार को कटिहार सांसद तारिक अनवर के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर...
शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन से मालापाड़ा में शोक की लहर, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के मालापाड़ा निवासी शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे इलाके में...
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
