November 6, 2026

मुख्य सड़क में गिट्टी लदा ट्रक पलटा ।

Read Time:1 Minute, 30 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत अंतर्गत छोटकी रटनी कमला पुल समीप भतोरिया कि ओर से आ रही गिट्टी लदा ट्रक पलट जाने से कोई जान माल का नुकसान नही हुआ। इस दरमियान बिंदेश्वरी केवट सहित ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की सुबह भतोरिया कि ओर से गिट्टी लदी ट्रक आ रही थी कि अचानक कमला पुल समीप दलाई सड़क के फट जाने से ट्रक पलट गई और कमला नदी में जा गिरा। चालक व उपचालक सुरक्षित हैं। बताया छोटकी रटनी पावर हाउस समीप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कार्य चल रहा है जिस निर्माण कार्य के लिए ट्रक से गिट्टी आ रहा था कि छोटकी रटनी कमला पुल से गाड़ी उतरते ही सड़क पर बने डिभाइडर को तोरते हुए पलट गई। मौके पर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गया। लोगों ने बताया कि बड़ा हादसा होते-होते टल गया अगर थोड़ा आगे गाड़ी पलटी मारता तो सड़क किनारे अवस्थित घर के साथ सदस्यों को नुकसान हो जाता। मौके पर जेसीबी व मशीन से ट्रक को निकालने की कोशिश किया गया।

Previous post पंचायत उपचुनाव नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों में जौश
Next post उपचुनाव में नामांकन के अंतिम दिन छः प्रत्याशीयों ने किया नामांकन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial