आर्थिक हाल युवाओं का बल कार्यक्रम तहत हुआ कार्यशाला का आयोजन।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय सभागार में “आर्थिक हाल युवाओं का बाल” कार्यक्रम तहत मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता को लेकर कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यशाला दो पालियों में था। कार्यशाला व प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास अधिकारी रितेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णानंद कुमार, कटिहार डीआरसी के पंकज कुमार आदि मौजूद रहे। प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के शिक्षा सेवक, तालीमी मरकज, जीविका कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका के साथ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुशल युवा प्रोग्राम, स्वयं सहायता भत्ता योजना व स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही योग्य छात्राओं का सर्वे सात दिनों के अंदर करने को लेकर निर्देशित किया गया। बताया योग्य छात्र-छात्राओं का काउंसलिंग कर उन्हें वेरिफिकेशन के लिए एक बार डीआरसी ऑफिस कटिहार जाना होगा। कहा आर्थिक हल युवाओं को बल के तहत संचालित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के लिए पंचायत स्तर पर लाभार्थियों का सर्वे कर लाभार्थियों का नाम विहित प्रपत्र में अंकित करना है। इस योजना के अंतर्गत 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग के वैसे युवक युवतियों को एक हजार प्रतिमाह की दर से अधिकतम दो वर्ष के लिए स्वयं सहायता भत्ता की राशि रोजगार तलाशने के लिए उसके खाते में दिया जाएगा। जो बिहार राज्य के अवस्थित किसी संस्थान से 12वीं या समकक्ष कक्ष उत्तीर्ण हो या आगे की पढ़ाई शुरू नहीं किया हो। इस अवसर पर शिक्षा सेवक, तालिमी मरकज व जीविका कर्मी, आंगनवाड़ी कर्मी थे।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
