श्रम विभाग द्वारा गठित धावा दल ने होटल में की छापेमारी मचा हड़कंप।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड में बाल श्रमिकों को मुक्त कराने के उद्देश्य से कटिहार बाल श्रम विभाग की अगुवाई में बुधवार को प्रखंड मुख्यालय समीप अपना होटल में श्रम विभाग की गठित धावा दल की टीम ने छापेमारी चला कर एक बाल श्रमिक मजदूर को विमुक्त कराया। मौके पर श्रम अधीक्षक प्रिंस कुमार ने बताया कि बाल श्रमिकों को मुक्त कराने के उद्देश्य से छापेमारी अभियान चलाई गई, जिसमें अपना होटल जहां मीट चावल आदि खाद्य पदार्थ बेचा जाता है, वहां एक 14 वर्ष से कम उम्र के बाल श्रमिक मजदूर काम करते देखे गए जिसे मौके पर विमुक्त कराया गया। साथ ही आरोपी नियोजक के विरुद्ध लिखित कार्रवाई करते हुए बच्चे को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। नियोजक को 20 हजार का जुर्माना अदा करने हेतु नोटिस दिया जाएगा। इस दौरान धावादल के अधिकारियों ने नियोजकों को बाल श्रमिक मजदूर से कोई काम नहीं लेने की चेतावनी दी हैं।इस अवसर पर श्रम विभाग धावा दल के गठित टीम मौजूद रहे।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
