हवा स्टोरेज सिलिंडर फटने से एक युवक की मौत

बारसोई प्रखंड अंतर्गत महैशपुर पंचायत में गाड़ियों में हवा भरने वाले टंकी ब्लास्ट हो जाने से एक 17 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई । जानकारी के मुताबिक उक्त युवक का नाम समीम 17 वर्ष पिता फरीदुल के रूप में हुई है । घटना के संबंध में स्थानीय नेता मोहम्मद मुजा ने बताया कि गांव में ही वह रोजगार हेतु मोटरसाइकिल रिपेयरिंग सहित अन्य कार्य करता था जिसके दुकान में मौजूद टायर में हवा भरने वाले मशीन के टंकि में अत्यधिक हवा भर जाने की वजह से टंकि ब्लास्ट हो गया। अचानक घटित इस घटना से उसके परिवार एवं परिजनों में शोक का माहौल है तथा रो रो कर बुरा हाल है । घटना की सूचना अंचलाधिकारी अमर कुमार राय को दूरभाष पर दी गई जिन्होंने इस संबंध में दुःख व्यक्त करते हुए राजस्व कर्मचारी को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया इस संबंध में सिओ ने कहा कि ऐसे मामलों में सरकार द्वारा मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं है ।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
