May 25, 2026

पुलिस पर हमला मामले के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

Read Time:50 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस के सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने अपनी टीम के सहयोग से कांड संख्या 74/23 में पुलिस पर हमला करने के मामले के अंतिम फरार नामजद आरोपी नया टोला निवासी राजकिशोर साह को दबोच लिया। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष असमाजिक तत्वों ने ट्रकों में आग लगा दी थी, और घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पर भी हमला किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Previous post गंगा में लापता बच्ची का शव बरामद
Next post धनतेरस पर मनिहारी के बाजारों में उम्मीद से कम रही चहल-पहल, बाढ़ के प्रभाव से बिक्री में 40% तक की गिरावट
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial