May 27, 2026

हत्याकांड के फरार आरोपी गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 4 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भागलपुर से लक्ष्मी देवी हत्याकांड के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कटरिया निवासी बंटी यादव उर्फ बंगटा के रूप में हुई है, जो कटारिया निवासी लक्ष्मी देवी पति मनीष ठाकुर के हत्या के मामले में पिछले चार महीनों से फरार चल रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने भागलपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र से बंटी यादव को गिरफ्तार किया। सोमवार को उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत कटिहार जेल भेज दिया गया।

Previous post दीयारा क्षेत्र पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन
Next post एन एच एम कर्मियों में खुशी का लहर-एन एच एम कर्मियों का बहुप्रतीक्षित मांग पर लगी सरकार का मुहर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial