November 12, 2026

दुकान से सरसों तेल चोरी के आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल।

Read Time:1 Minute, 6 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर में पुलिस ने छापेमारी कर सरसों तेल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष पंकज आनंद के निर्देश पर एएसआई अरुण कुमार ने कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर मीर टोला निवासी संतोष कुमार साह को हिरासत में लिया। आरोपी के पास से चोरी का 45 लीटर रानी धनुष ब्रांड का सरसो तेल बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 323/24 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में चोरी की घटनाओं पर रोक लगने की उम्मीद है। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार और एएसआई विशाल आशिष मौजूद थे

Previous post स्थानीय विधायक ने धुरियाही पंचायत में किया जनसंवाद, जनता की समस्याएं सुनी।
Next post मनिहारी पुलिस ने मिट्टी लदे ट्रैक्टर को किया जब्त, ₹1.02 लाख जुर्माना।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial