अंबेडकर परिचर्चा तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं ने किया बैठक।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के नवादा गावों में राजद युवा नेता श्रीलाल उरांव की अध्यक्षता में प्रखंड कोर कमेटी की बैठक आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजद प्रदेश महासचिव सह अंबेडकर परिचर्चा के सह प्रभारी समरेंद्र कुणाल मुख्य रूप से शामिल हुए। मौके पर कुणाल ने बताया कि देश के वर्तमान दौर में अंबेडकर परिचर्चा की प्रासंगिकता की जरूरत है। देश के संविधान को खत्म करने के लिए कांसपिरेसी चल रहा है। देश का इतिहास के पन्नो को बदला जा रहा है गांधी के हत्यारे को पूजा जा रहा देश के मंदिर संसद भवन को बदला जा रहा है। अगर लोग सावधान नहीं होंगे तो कल संविधान को भी बदल देगी सरकार। राजद नेता श्रीलाल उरांव ने बताया कि कालसर नया हाट स्थित अंबेडकर परिचर्चा होगा सभी पंचायत अंतर्गत के बूथ स्तरीय चार-चार सदस्य होंगे। अंबेडकर परिचर्चा के प्रभारी व राज्य सभा सांसद डॉ अहमद अशफ़ाक करीम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं वक्ता के रूप में राजद अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो अब्दुल खालिक, राजद जिला अध्यक्ष इशरत परवीन शामिल होंगे। बैठक में मुख्य रूप से राजद जिला प्रधान महासचिव बिनोद साह नेता, रामनाथ मंडल, सरदार योगिंद्र सिंह, विनोद सिंह, राधेश्याम महतो, संजय मंडल, बिनोद यादव, मो नसीर रामचन्द्र दास आदि दर्जनों कार्यकता मौजूद थे।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
