June 21, 2026

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से बढ़ी नाराजगी

Read Time:3 Minute, 32 Second

कुर्सेला में पत्रकार पर जानलेवा हमला, इलाके में आक्रोश ।

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना क्षेत्र से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्रकार पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल व्याप्त है और कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन कीमिली जानकारी के अनुसार, 12 दिसंबर शुक्रवार की सुबह दीपक सिंह मार्केट के पास पत्रकार राजशेखर कुमार उर्फ राजशेखर जायसवाल पर आलोक कुमार उर्फ पुट्टू यादव एवं उसके सहयोगियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित पत्रकार का आरोप है कि हमलावरों ने उनका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया, जिससे उनकी सांस फूलने लगी और वे बेहोशी की हालत में पहुंच गए।पत्रकार ने बताया कि हमलावरों के हाथों में हथियार भी थे, जिनसे उन पर हमला कियाकुरसेला शानागया। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पहले भी आर्मस एक्ट समेत अन्य मामलों में जेल जा चुके हैं और क्षेत्र में अपराधी प्रवृत्ति के माने जाते हैं। घटना के दौरान जब आसपास के लोग जमा होने लगे तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए, जिससे पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाकर निकल पाया। घटना के बाद पत्रकार राजशेखर जायसवाल ने कुर्सेला थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। हालांकि, एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ितपत्रकार ने पूर्णिया के डीआईजी से मुलाकात कर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं, पत्रकार पर हुए हमले के विरोध में कुर्सेला क्षेत्र में जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।अब सवाल उठ रहे हैं कि- क्या पत्रकार सुरक्षित हैं? कब होगी आरोपियों की गिरफ्तारी ? क्या प्रशासन दोषियों पर सख्त कार्रवाई करेगा? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, लेकिन कार्रवाई में देरी को लेकर लोगों में असंतोष बना हुआ है।

Previous post जिला परिवहन विभाग ने जांच अभियान में वाहन चालक एवं स्वामियों को रिफ्लेक्टिव टेप लगाने हेतु किया जागरूक
Next post विधायक श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल: हसनगंज में क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial