November 14, 2026

मनिहारी में सिद्दत के साथ मनाया सालाना उर्स

Read Time:1 Minute, 51 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मनिहारी पीर मजार पर हजरत जीतन साह रहमतुल्लाह अलैह के मजार शरीफ पर चादर पोशी की गयी।स्थानीय प्रशासन की की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ के नेतृत्व में मुख्य रुप से मजार पर शिद्दत के साथ चादरपोशी कर समाज में मेल व मिल्लत की कामना की। इस मौके पर कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि मनिहारी पीर मजार दशको से हिन्दू – मुस्लिम एकता का प्रतीक रहा है।मजार पर मनिहारी वासियों की रैयती विरासत है और मेल व मिल्लत के साथ भाईचारे का पैगाम देता है। इस अवसर पर बीडीओ रणधीर कुमार, अंचलाधिकारी सुश्री निहारिका, नगर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ रणधीर लाल,सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार,सब इंस्पेक्टर उदय यादव, पीएसआई भारगवी कुमारी, खादिम मंजर शफी, कमेटी के अध्यक्ष मोशताक,मो अली, रज्जी ईमाम, शेरु , साजिद ,पारष श्रवण कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।सुरक्षा व्यवस्था मे पुलिस की चौकस व्यवस्था थी।देवेश कुमार भारद्वाज , दण्डाधिकारी,समीर कुमार एवं कैलाश तांती मौजूद थे।

Previous post जनता दरबार में 9 मामलों का निष्पादन
Next post सड़क दुरुस्त करने की मांग को लेकर महिलाओं ने किया सड़क जाम, घंटों यातायात बाधित कर जताया विरोध
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial