दस्त पखवाड़ा को लेकर आशा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में आगामी सघन दस्त पखवारा के आयोजन को लेकर आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गईम आयोजित बैठक की अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डाक्टर आरसी ठाकुर ने किया। प्रभारी डॉ आरसी ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी आशा कार्यकर्ताओं को बताया कि आगामी होने वाले सघन दस्त पखवारा इस माह दो तिथि में आयोजित की जाएगी, जो पहला पखवारा 1 जून से 15 जून तक चलेगा। दूसरा पखवारा 16 जून से 30 जून तक चलेगा। प्रभारी ने कहा सभी आशा कार्यकर्ता क्षेत्र में सभी लाभार्थियों के घर पहुंच कर ओआरएस का पैकेट व जिंक की टेबलेट आदि का वितरण करेंगे। जो मात्रा के अनुरूप वितरण की जाएगी। बताया लोगों को बदलते मौसम के प्रति आशा कार्यकर्ता जागरुक करेंगे। साथ ही स्वास्थ्य संबंधित जानकारी लाभार्थियों को प्रदान करेंगे। मौके पर आशा कार्यकर्तागण के दैनिक कार्यों की पंजी आदि की जांच की गई। जांच दौरान फॉर्मेट भरने हेतु प्रशिक्षित किया गया। सभी आशा कार्यकर्ताओं को समय पर कार्य पूर्ण करने का निर्देश भी दिया गया। बताया स्वास्थ्य केंद्र में आगामी दस्त पखवाड़ा के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई है। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार, बीसीएम संगीता कुमारी सहित आशा कार्यकर्तागण मौजूद रहीं।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
