September 23, 2026

मैट्रिक बोर्ड एवं इन्टर की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय लाने वाले छात्रों को किया पुरस्कृत ।

Read Time:5 Minute, 59 Second

ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है:प्रमुख

प्रवीण कुमार, कटिहार

राज्य संपोषित उच्च विद्यालय प्राणपुर के प्रांगण में मैट्रिक बोर्ड एवं इन्टर की परीक्षा एवं में प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त लाने वाले छात्र-छात्राओं को एक समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मंच संचालन शैलेंद्र दुबे ने किया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इश्तियाक हैदर ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि प्राणपुर प्रखंड के प्रखंड प्रमुख अमित साह रहे।विशिष्ट अतिथि उप प्रमुख मो0 रफीक, मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, पूर्व मुखिया अरजाउलहक, सरपंच शंकर प्रसाद मंडल रहे। विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथि के स्वागत तथा पुरस्कार वितरण विद्यालय के सभी शिक्षकों ने अहम भूमिका निभाई। समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख अमित साह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इन्हें अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने का सही मंच नहीं मिल पा रहा है। इस दिशा में मेधावी छात्रों को सही मंच दिलाने के दिशा में कारगर प्रयास किया जाएगा। प्रमुख अमित शाह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन से संबंधित अच्छे इंस्टीट्यूट अगर मिल जाए तो यह छात्र-छात्राएं जिले में बल्कि राज्य को गौरवान्वित करने का कार्य करेंगे इन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी छात्राएं आज भी यूपीएससी एवं बीएससी परीक्षा में अव्वल स्थान लाते हैं। समारोह को संबोधित करते हुए उप प्रमुख मोहम्मद रफीक ने कहा कि कटिहार जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र प्राणपुर प्रखंड के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का प्रदर्शन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा संचालित मैट्रिक तथा इन्टर परीक्षा में किया। जिसमें अधिकांश छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक से उत्तीर्ण हुए सभी उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को आगे की तालीम दिलाने के लिए अच्छे कॉलेज, इंस्टिट्यूट में नामांकन दाखिल करने की दिशा में अभिभावकों को प्रेरित किया। उप प्रमुख मो0 रफीक ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में अच्छे शिक्षण संस्थान कॉलेज की कमी रहने के कारण छात्र-छात्राओं को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उप प्रमुख मोहम्मद रफीक ने कहा कि प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में एक भी महाविद्यालय नहीं है। इसलिए प्राणपुर प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना करने के दिशा में पहला किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार, सच्चिदानंद, अरविंद, गुलाम मुर्तजा, मृत्युंजय कुमार, शैलेश दुबे, शशि भूषण, अंजू कमल, विनय शेखर, मनोज रजक, इश्तियाक अहमद, तिलकेश्वर प्रसाद, रोहित कुमार झा, राजेश कुमार, तारकेश्वर ठाकुर, रंजन मद्धेशिया, आशा कुमारी,अनुपम कुमारी, राजा ठाकुर, मृत्युंजय कुमार, यासमीन प्रवीण सहित पंचायत के प्रतिनिधि एवं गण्यमन नागरिक उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। प्रखंड प्रमुख अमित साह ने कहा कि वर्ष 2024 के 10वीं में सृष्टि कुमारी ने 441 अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता क्विज प्रतियोगिता में भी प्रथम, द्वितीय,तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले कक्षा बारहवीं में प्रथम औरंगज़ेब 389 अंक प्राप्त किया है। दसवीं में द्वितीय स्थान सानिया शरीफ 425 अंक, वर्ग 11वीं में प्रथम स्थान दिव्या कुमारी, वर्ग 9 की वार्षिक परीक्षा में सोनाली कुमारी तथा रंजन कुमार को प्रथम स्थान मिला है। निबंध में अंकिता कुमारी, रंजन कुमार को प्रथम स्थान मिला है। पुरस्कार पाकर सभी बच्चे एवं अभिभावक बहुत खुशी जाहिर किए हैं।

Previous post समारोहपूर्वक विद्यालयों में छात्रों के बीच प्रगति पत्र बांटी गई
Next post परशुराम जयंती महोत्सव के आयोजन की तैयारी के लिये बैठक आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial