विशेष शिविर में 909 लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
प्रखंड के विभिन्न ग्राम एवं नगर पंचायत में पीडीएस दुकानदारों के द्वारा आयुष्मान कार्ड निर्माण को लेकर शनिवार से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के पहले दिन ग्रामीण व नगर क्षेत्र से पहुंचे 909 लाभुकों का सफलतापूर्वक आयुष्मान कार्ड निर्माण का केवाईसी किया गया। प्रखंड समन्वयक कैलाश कुमार तांती ने बताया कि एक लाभुक का कागजातों के त्रुटि के कारण सिस्टम ने रिजेक्ट कर दिया। 256 लाभुकों का वेरीफाई नहीं होने के कारण अप्रूवल नहीं मिल सका। निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति को लेकर प्रखंड के 14 ग्राम पंचायत व नगर के 15 वार्डों में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कुछ केंद्रों पर संबंधित ऑपरेटर के नहीं पहुंचने के कारण औसत लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो सकी। वैसे राशन कार्ड धारक जिनका आयुष्मान कार्ड नही बना है वे अपने निकटवर्ती जन वितरण विक्रेता के दुकान पर जाकर अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड देकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। पीडीएस केंद्र पर डाटा ऑपरेटर सभी पात्र लाभुकों की प्रक्रिया पूरी कर कार्ड बनाने में मददगार होंगे।इस कार्ड के माध्यम से सैकड़ो बीमारियों का निर्धारित निजी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज हो सकेगा।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
