बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज का 1077 वें जयंती हर्षो उल्लास वातावरण में मनाया
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)
कदवा प्रखंड के सोनाली बाजार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भक्ति आध्यात्मिक वातावरण में बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज का 1077 वें जयंती महोत्सव हर्षो उल्लास वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सनौली बाजार में भव्य प्रभात फेरी निकाला गया। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष भाग लिया। प्रभात फेरी में अधिकांश लोग पीला वस्त्र धारण कर बाजे गाजे के साथ भजन कीर्तन करते हुए बाजार के विभिन्न सड़कों से गुजरा। आयोजन समिति के बिंदेश्वरी प्रसाद साह, गोपाल कृष्ण साह,संजय साह, श्याम साह, विकास कुमार साह,विपिन साह, संतोष भारती, विनय साह ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन वैश्य एवं मद्धेशिया समाज सनौली बाजार के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा स्थान अधीन लाल साह सनौली बाजार में आयोजन किया गया। बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज का 1077 में जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रात:8:00 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। 9:30 बजे ध्वजारोहण किया गया। 10:30 बजे पूजन उत्सव प्रारंभ हुआ। पुजनों उत्सव के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। प्रभात फेरी में कदवा प्रखंड के उप प्रमुख सीता देवी,पूर्व प्रमुख रवि साह,रमेश प्रसाद, दिनेश प्रसाद,पंकज साह सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ने भाग लिया।महोत्सव स्थल पर आकर्षक ढंग से सजाया गया है। आधुनिक तरीके से पंडाल का निर्माण कर चौका चौंध करने वाली बिजली बल्ब से सजाया गया है।उत्तम क्वालिटी के साउंड बॉक्स एवं स्पीकर लगाकर सनौली बाजार को भक्तिमय में वातावरण हो गया है।
More Stories
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
