स्वच्छता अभियान को लेकर बीडीओ ने की बैठक ।
अशोक यादव (डडंखोरा)
लोहिया स्वच्छता अभियान तथा डडंखोरा प्रखंड में चल रहे विभिन्न योजनाओं को लेकर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली ने की अध्यक्षता में पंचायत सचिव तथा संबंधित पंचायत के मुखिया के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक में ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई । पंचायत स्तर पर चल रहे डब्लू पी यू के निर्माण से अद्यतन जानकारी ली गई।सौरिया पंचायत के सचिव एवं मुखिया के द्वारा बताया गया कि डब्ल्यू पी यू निर्माण पूर्ण हो चुका है पंचायत स्तर पर ई-रिक्शा एवं पेडल रिक्शा क्रय कर लिया गया है साथ ही ठोस कचरा प्रबंधन एवं कचरा उठाओ को लेकर टीम का भी गठन हो चुका है। डोर टू डोर कचरा उठा को लेकर काम शुरू हो चुका है। महेशपुर के मुखिया प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि डब्ल्यू पी यू का निर्माण हो चुका है सामग्री क्रय का कार्य पूर्ण हो चुका है । अखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जल्द से जल्द सभी पंचायतों में डब्लू पी यू का निर्माण के साथ-साथ ई रिक्शा पेडल रिक्शा तथा कचरा प्रबंधन को लेकर डस्टबिन सहित अन्य सामग्री क्रय करने का निर्देश दिया । सरकार की गाइड लाइन के अनुसार कचरा उठाओ को लेकर रूट चार्ट तैयार करते हुए सोमवार तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पंचायत सचिव मुखिया को निर्देशित करते हुए कहा कि एवं एवं तरल कचरा प्रबंधन एवं उठाव को लेकर व्यापक रूप से क्षेत्र में प्रचार प्रसार करें। बैठक में मुख्य रूप से दीवाल लेखन पोस्टर, स्लोगन आदि के द्वारा भी प्रचार प्रसार करें। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी दीपशिखा, प्रखंड समन्वयक नीरज पंचायत, सचिव कल्पना कुमारी , मनोज कुमार, मुखिया निरंजन मंडल, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
