भारत विकास संकल्प यात्रा पहुँची बारसोई।
मनोरंजन साहा (बारसोई)
भारत विकास संकल्प यात्रा आज बारसोई प्रखंड अंतर्गत बसल गांव एवं बटना के विद्यालय परिसर में पहुंची । इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ,भारत सरकार के पूर्व राज्य मंत्री निखिल कुमार चौधरी ,भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्खी प्रसाद महतो, वरुण झा, मिहिर मुखर्जी, राजकुमार दास, स्थानीय मुखिया संजीव कुमार दास, वसंत दास ,आदि बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं स्थानीय ग्रामीणों ने शिविर में भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के विकास की गारंटी है। आजादी के बाद अटल बिहारी वाजपेयी एवं नरेंद्र मोदी ने देश को एक नई दिशा दी है। उन्होंने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के द्वारा देश की जनता के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है। इस अवसर पर निखिल कुमार चौधरी लक्खी प्रसाद महतो एवं वरुण झा ने केंद्र की भाजपा सरकार की योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया । इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने देश के विकास में आम आदमी की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु शपथ दिलाई। इस शिविर में लाभार्थी भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे ,सबों ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने की चर्चा करते हुए नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की।
More Stories
विधान पार्षद एवं भुवन सहित पांच चुने गए चैम्बर कॉ- आप्सन
( कटिहार|डेस्क) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की हुई बैठक...
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
(राजशेखर जयसवाल) कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व...
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
