November 12, 2026

खाद काला बाजारी को लेकर भारतीय किसान संघ ने किया सड़क जाम

Read Time:1 Minute, 54 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

प्राणपुर थाना क्षेत्र के बस्तौल चौक के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर भारतीय किसान संघ के प्रखंड अध्यक्ष ओमेश मंडल कि अध्यक्षता में खाद काला बाजारी एवं अधिक मुल्य लेने पर सड़क जाम कर किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन। बस्तौल चौक के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर, सड़क को जाम करते हुए भारतीय किसान संघ के उत्तर बिहार प्रांत के महामंत्री मनोज गुप्ता के द्वारा बताया गया कि, बिचौलिया के मिली भगत से खाद दुकानदारों के द्वारा 1350 रुपए की डीएपी खाद पैकेट को, 1750 रुपए, 266 यूरिया के पैकेट को 350 रुपए पैकेट के दर से खाद दुकानदारों के द्वारा किसानों के बीच बिक्री किया जा रहा है, जिसको लेकर प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ो किसानों ने भारतीय किसान संघ के बैनर तले बस्तौल चौक के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर सड़क जामकर, एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया, वही बताया गया कि, अगर जिला प्रशासन के द्वारा किसानों के हित में सुधार नहीं की गई, तो कटिहार जिला के हजारों किसानों के द्वारा जिला मुख्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन करेंगे, इस मौके पर प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ो किसान मौजूद थे।

Previous post विशेष छापेमारी में एक एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल
Next post पैक्स चुनाव के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटन करते ही चुनावी सर गर्मी हुई तेज।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial