November 18, 2026

पंचायतों में लगा जनसहयोग शिविर, मौके पर 140 मामलों का निष्पादन।

Read Time:1 Minute, 22 Second

बारसोई प्रखंड की दासग्राम, लहगरिया और सुधानी पंचायतों में जनसहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में सुबह से ही फरियादियों की भीड़ रही। तीनों पंचायतों में कुल 140 मामलों का मौके पर निष्पादन किया गया।दासग्राम में बीडीओ चंदन प्रसाद और सीओ श्याम सुंदर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। यहां 55 मामलों का निष्पादन हुआ। लहगरिया में बीपीआरओ अशोक कुमार की देखरेख में 45 और सुधानी में आरओ आनंद कुमार की मौजूदगी में 40 आवेदनों का निष्पादन किया गया।अधिकारियों ने शेष आवेदनों का 30 दिनों के अंदर निष्पादन करने का भरोसा दिलाया।बीडीओ चंदन प्रसाद ने कहा कि शिविर का उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही जनता की समस्याओं का समाधान करना है। सीओ श्याम सुंदर ने कहा कि अब ग्रामीणों को छोटे कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

Previous post पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर में 30 आवेदनों का निष्पादन।
Next post हिलता है तेगरिया का लोहे का पुल, भारी वाहनों की आवाजाही पर संकट।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial