November 11, 2026

मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करी में तीन गिरफ्तार, फरार अभियुक्त भी दबोचा।

Read Time:2 Minute, 26 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रातः गश्ती के दौरान वाहन चेकिंग में मनिहारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। हंसवर फोर लाइन सड़क के पास एक टेंपो से 47.91 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके साथ ही पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए।गिरफ्तार अभियुक्तों में सुबोध कुमार, पिता रामस्वरूप जयसवाल, निवासी वार्ड नंबर 8, थाना बिहारीगंज, जिला मधेपुरा, सोनू कुमार, पिता नरेश ठाकुर, चंदिका स्थान टोला, थाना बिहारीगंज, जिला मधेपुरा और सोनू कुमार मंडल, पिता श्याम मंडल, निवासी – बदन टोला, पोस्ट पहाड़पुर, थाना अमदाबाद, जिला कटिहार है।मनिहारी पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ थाना कांड संख्या 36/25 के तहत धारा 30(a) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही विशेष छापेमारी अभियान के तहत मनिहारी थाना कांड संख्या 266/24 में धारा 30(a) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत फरार चल रहे अभियुक्त रिकेश कुमार यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद रिकेश कुमार यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस अभियान में एस आई गौतम कुमार, हरिशंकर सिंह, एएसआई संतोष कुमार शामिल थे।मनिहारी पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करी और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous post माघी पूर्णिमा पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्री श्री 108 शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ
Next post महापौर उषा देवी अग्रवाल ने किया ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial