अनुमंडल प्रशासन की बड़ी कारवाई,11 ओवरलोडेड ट्रको से 33 लाख का जुर्माना ठोका
मनिहारी(रतन कुमार ओझा)
जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को मनिहारी एसडीएम कुमार सिद्धार्थ एवं एसडीपीओ मनोज कुमार के संयुक्त नेतृत्व में चल रहे ओवरलोडेड ट्रको के खिलाफ आभियान चलाकर 1 1 पत्थर लदी ट्रक को जप्त कर जिला खनन पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को सौंप दिया। सूचना पर देर शाम मनिहारी पहुंचे जिला परिवहन पदाधिकारी बालमुकुंद प्रसाद एवं जिला खनन पदाधिकारी योगेंद्र कुमार के द्वारा प्रत्येक ट्रक पर लगभग तीन लाख रुपया जुर्माना ठोका गया। इस सम्बंध में मनिहारी एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि ओवरलोडेड पत्थर लदी ट्रक के खिलाफ एक अभियान चलाया गया। मनिहारी कटिहार सड़क मार्ग के विभिन्न स्थानों से कुल 11 ओवरलोडेड ट्रको को जप्त किया गया। इस प्रकार करीब 33 लाख रुपया राजस्व की वसूली की गयी। मौक़े पर माइनिंग इंस्पैक्टर मृत्युंजय झा, एमवी आई राहुल कुमार,मनिहारी थाना इंस्पेक्टर रामचंद्र मण्डल, थाना अध्यक्ष पंकज आनन्द सहित पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल मौजुद रहे।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
