November 11, 2026

बिहार की लैक्रोसी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Read Time:1 Minute, 9 Second

कटिहार (रतन कुमार ओझा)

राजस्थान में 5 फरवरी 2024 से चल रही लैक्रोसी सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में बिहार की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम के खिलाड़ियों में राहुल कुमार झा, प्रशांत आनंद, सोनू साह, रविकांत ओझा, मयंक राज, सुमन कुमार मंडल, रामकुमार सिंह, सुनील कुमार, सत्यम पांडेय और जुबली आनंद ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दिलाई।इस सफलता पर लैक्रोसी एसोसिएशन के जयप्रकाश शर्मा, बबन कुमार झा, सुनील कुमार राय और सुशील कुमार सिंह ने टीम को बधाई दी है। बिहार की टीम अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अपना अगला मुकाबला खेलेगी। टीम के अधिकांश खिलाड़ी कटिहार जिला के है।

Previous post मनिहारी पुलिस ने 20 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Next post नगर विकास आवास मंत्री नितिन नवीन ने किया बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial